आत्म निर्भर भारत के अवार्ड से सम्मानित किये गये ज्योतिष डॉ आदित्य पांडेय
कानपुर। आत्म निर्भर भारत कानक्लेव 2022 का आयोजन नई दिल्ली स्थित होटल द पार्क मे किया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर के डॉ आदित्य पांडेय जी को ज्योतिष के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए आत्म निर्भर भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड श्री प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार के द्वारा दिया गया।
इस योजना का उद्देश्य लोगो के आत्मनिर्भर को बढ़ाना है। ताकि भारत का हर व्यक्ति इस मुश्किल समय में एक दूसरे का सहारा बने। कोविड-19 के चलते छोटे उद्योगों, मजदुर, किसानो, श्रमिक को बहुत नुकसान झेलना पड़ा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा चुने गए सभी लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे की सभी लोगो की मदद की जाये और आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत सभी प्राइवेट सेक्टर को भी मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इस योजना में लाभ देने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट लांच की है।
