छावनी विधानसभा प्रभारी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
April 17, 2019
No Comments
कानपुर। आज छावनी विधान सभा में प्रभारी के रूप में श्याम नगर मंडल की बैठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने भाजपा कार्यालय श्याम नगर में की। जिसमें सभी युवा मोर्चा के साथियों को प्रभात फेरी और सायंक़ालीन फेरी के लिये जागरूक किया गया। साथ ही साथ ही साथ पन्ना प्रमुखों और सेक्टर अध्यक्षों को प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर लोगो को जागरूक करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया।
बैठक में पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया , राघवेंद्र दीक्षित, मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, आनंद बाजपेई, देवेश आर्य, सुधांशु तिवारी एवम् सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share This:-