जागरूकता हेतु निकाली तिरंगा यात्रा , बांटे राष्ट्रीय ध्वज

August 14, 2022 by No Comments

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को सरोजनीनगर क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर मोहल्ले निवासी वरिष्ठ समाजसेवी विनय मिश्रा व त्रिलोक सिंह द्वारा तिरंगे वितरित किये व घर घर पर तिरंगे को फहराने के लिये लोगो को जागरूक किया। समाजसेवी विनय मिश्रा व त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ सरोजनी नगर के त्रिमूर्ति नगर फेज 2 से फेज 1 , कंचनपुरी , शान्ति नगर , सेंट थॉमस तक ने राष्ट्रध्वज लेकर पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस अवसर पर एम सी पंत , एड. महेन्द्र सिंह कन्वाल संस्थापक सेवा संकल्प फाउंडेशन , तरुण सेंगर, अखिलेश , गणेश शाही , दिनेश कश्यप , सूरज ,विनोद रावत , हरीश पाण्डेय ,चंदन सिंह , राजेश बिष्ट , कवीन्द्र शाही सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This:-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *