जीवन और धरा को बचाने एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्ष जीवन का आधार है – संस्था प्रमुख

आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर स्वम सेवी संस्था कृषि हरियाली समाज कल्याण समिति कानपूर ने बच्चो को पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्ष वितरित किये और वृक्ष धरा के लिए कितने महत्त्वपूर्ण है इसकी विशेषताएं भी अवगत कराई !

कानपूर कृषि हरियाली स्वमसेवी संस्था प्रमुख एम.डी.शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर वृक्ष की विशेषताओं को अवगत कराते हुवे एक वृक्ष का महत्त्व सौ पुत्रो के समान बताते हुवे कहा की वृक्ष हमेशा निश्वार्थ भाव से केवल मानव जाती के लिए ही नहीं बल्कि समस्त जीवधारियों को शुद्ध आक्सीजन रुपी हवा ,फल -फूल , भोजन , लकड़ी, छाया जैसे अनेको लाभ देकर बहुत ही बड़ा उपकार करता है जिससे अनेको प्रकार की औषधि भी तैयार होती है जो समस्त जीवधारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्व है आज अगर धरा पर जीवन है और पर्यावरण एवं जलवायु संतुलित है तो उसका सबसे अधिक श्रेय वृक्षों को जाता है एक वृक्ष जो हमारी और हमारे संतानो को निश्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करता है वह सौ पुत्र मिलकर भी नहीं दे सकते है इसलिए हम सबको अपने लिए ही नहीं बल्कि अपनी संतान के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए हमारे संसथान कृषि हरियाली समाज कल्याण समिति ने इस सत्र कम से कम दस हजार वृक्ष लगाने का निर्णय लिया है ! हमने अपना कर्तब्य निभाने का फैसला किया है और आशा है की हर एक नागरिक इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और अपने परिवार के लिए शुद्ध हवा एवं जलवायु की व्यवस्था करे क्योकि शुद्ध जलवायु करोडो रूपये देकर भी नहीं खरीदी जा सकती है संस्था प्रमुख श्री शर्मा जी ने इस अभियान को घर घर पहुंचने का निर्णय लिया है और वृक्षों की देखरेख हेतु निशुल्क जैविक खादो एवं पानी व्यवस्था हेतु हर एक गांव में जहा पर संस्था सदस्य नहीं है वहां पर अपना सदस्य भी तैनात करने का निर्णय लिया है क्योकि वृक्ष लगाने से ज्यादा आवश्यक उनकी सुरक्षा है जिसे हर नागरिक को सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाना चाहिए

पृथ्वी ही एक अकेला ग्रह है जहां पर जीवन है बाकी किसी भी ग्रह पर मानव जीवन और पर्यावरण के अनुकूल कोई भी वातावरण उपलब्ध नहीं है | पृथ्वी के इस तापमान में मनुष्य सदियों से जीवन जीता आ रहा है लेकिन उसने विकास की रफ्तार में पर्यावरण को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है | ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम एक सार्थक पहल है जो वैश्विक स्तर पर मुहीम चलाकर पर्यावरण को बचाने में जागरुक करता है |

अब  हम सभी लोगो को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक मात्रा में  पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण का सतुंलन न बिगड़ सके। नहीं तो वह दिन दूर नहीं है जब हमारे पास धन तो होगा लेकिन शुद्ध जलवायु नहीं होगी और हमारे बच्चे शुद्ध जलवायु के आभाव में तड़पते नजर आएंगे और उसका कोई इलाज भी नहीं मिलेगा इसलिए अपने लिए न सही अपने बच्चो के लिए प्रतिवर्ष काम से काम दो वृक्ष लगाए और उनकी देखरेख करे ताकि वह सुरक्षित भी रहे जो समस्त मानव जाति के लिए एक उपकार होगा ! इस मुहीम में प्रांशु ,दीपांशु सचिन रणवीर अंशिका रचना, निर्मला , गायत्री सहित सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया और पर्यावरण सुरक्षा हेतु कसम भी ली !

Share This:-

One Reply to “जीवन और धरा को बचाने एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्ष जीवन का आधार है – संस्था प्रमुख”

  1. บาคาร่าเกมไพ่ยอดฮิตชอบอกชอบใจกันทั่วบ้านทั่วทั้งเมืองเนื่องจากว่าเป็นเกมไพ่ที่เล่นง่ายจบเกมไว ก็เลยทำให้ได้เงินไว UFABET ได้สะสมเกมบาคาร่าออนไลน์มาไว้แบบครบทุกค่ายให้คุณได้เลือกเล่นอย่างจุใจ รองรับด้วยระบบฝากถอนอัตโนมัติไม่ยุ่งยากอีกอีกต่อไปแล้วนะครับ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *