थिंक मानवाधिकार संगठन दिल्ली का उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में होगा पूर्ण विस्तार

थिंक मानवाधिकार संगठन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्रा के आदेश पर दिल्ली स्थित संगम विहार कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और राष्ट्रीय स्तर पर थिंक मानवाधिकार संगठन का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया राजस्थान में जल्द से जल्द प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करने की जिम्मेदारी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चेतन प्रकाश व्यास को दिया गया और उत्तर प्रदेश में पदाधिकारियों के नियुक्त की कमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार मिश्रा को दिया गया। श्री मिश्रा ने डॉ. फिरोज अहमद को उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया और डॉ. रिजवान अहमद को जिला अध्यक्ष प्रयागराज नियुक्त किया और साथ ही एडवोकेट शिवानी जैन को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किया और अन्य पदाधिकारियों को आने वाले समय में नियुक्त पत्र दिया जाएगा । उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जल्द से जल्द ही कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर दिया जाएगा। श्री राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.गोपाल कृष्ण मिश्रा के आदेश पर दिया जा रहा है और हम सभी पदाधिकारी गण तन मन से संगठन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे और जनता एवं समाज को उनके हक और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

Share This:-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *