भारत की एक और उपलब्धि चंद्रयान -3, – शिवानी जैन एडवोकेट
श्रीराम अकाउंट्स एंड लॉ इंस्टीट्यूट एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में ऑल ह्यूमन सेव और फोरेंसिक फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट के द्वारा कहा गया कि चंद्रयान-3 दिनांक 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया।इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
यह 14 दिनों तक प्रज्ञान रोवर रिसर्च करेगा।

विजडम यूनिवर्सिटी ग्लोबल एजुकेशन एम्बेसडर डॉ कंचन जैन ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था।इसरो के पूर्व चेयरमैन के सिवन के मुताबिक इस मिशन का जो अप्रूव्ड कॉस्ट है वो लगभग 250 करोड़ है। इसमें लॉन्च व्हीकल की लागत शामिल नहीं है, लेकिन लैंड रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत शामिल है।इसके अलावा, लॉन्च सर्विस की लागत 365 करोड़ थी, ऐसे में पूरे मिशन की लागत 615 करोड़ या लगभग 75 मिलियन डॉलर के आसपास है।
श्रीराम अकाउंट और लॉ इंस्टीट्यूट के निर्देशक डॉ नरेंद्र चौधरी एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है।
विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई है। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।
सार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जी,शालू सिंह एडवोकेट,सुनीता जी, मां सरस्वती शिक्षा समिति के संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, डॉ राजेंद्र कुमार जैन, इं आकाश कुमार जैन,आदि ने सभी की प्रशंसा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ने इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों श्री एम शंकरन, चीफ एस सोमनाथ, श्री वीर मुथुवेल, श्री एस उन्नी कृष्णन नायर, डॉक्टर के कल्पना डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदिको बधाई दी।
पूरे भारत में अलग-अलग चैनल माध्यमों से इस लैंडिंग को देखा गया।
शिवानी जैन एडवोकेट
डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ
