महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण- शिवानी जैन एडवोकेट
अलीगढ़ महानगर के अचल ताल स्थित सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी महाराज मंदिर परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी उपाध्यक्ष शिवानी जैन एडवोकेट ने बताया कि महंत योगी कौशल नाथ जी महाराज के सानिध्य में गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी रजिस्टर्ड के अंतर्गत महिलाओं को योगा, दंड चलाना, ताइक्वांडो, गदा चलाना आदि आत्म सुरक्षा कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रत्येक प्रशिक्षण को पूर्ण करने के बाद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को स्वयं की रक्षा हिफाजत के अधिकार देता है।
आज के समय में जहाँ हर समय जीवन खोने का खतरा बना हुआ हैं ऐसे में खासकर बच्चियों तथा महिलाओं को स्व रक्षा के लिए प्रशिक्षण देने की विशेष आवश्यकता है।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष डॉ कंचन जैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक आत्मरक्षा के तरीकों के बारे तथा विकट परिस्थति से निपटने की शिक्षा देने की व्यवस्था की महत्ती आवश्यकता हैं जिससे वे अपने जान माल के नुकसान को होने से बचा सके। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वो स्वयं की रक्षा के तरीकों को जानकर स्वयं को इतना योग्य बनाए कि विकट हालातों में वह अपने जीवन का बचाव कर पाए।
संविधान प्रदत्त स्वयंरक्षा के अधिकार के गलत प्रयोग न करते हुए इसे जीवन उपयोगी बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए।यदि हमें जीवन के खतरे का पूर्व आभास हो तो प्रशासन से सुरक्षा की मांग करनी चाहिए।
सभी को अपने जीवन की रक्षा करना महत्वपूर्ण होता है।आत्मरक्षा हमारा कर्तव्य है।
श्रीमती पल्लवी वाष्र्णेय शिक्षिका सरिता रानी जी, शालिनी, भावना, चांदनी आदि लगभग 100 बहिनो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिवानी जैन एडवोकेट
डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ
