भारतीय गौ रक्षा संगठन की 20 वीं बैठक ऑनलाइन गूगल मीट ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यालय से संपन्न
भारतीय गौ रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ भक्त बी एन शुक्ला जी ने बताया कि भारतीय गौ रक्षा संगठन के उद्देश, गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का सामान, नारी शक्ति का मान समान, निःशुल्क शिक्षा केंद्र और संस्कार, वृक्षारोपण करना और कराना हमारा मूल उद्देश्य है।
वहीं पर, गोंडा जिला अध्यक्ष, गौ रक्षा समाज सेवी संतोष वर्मा जी ने कहां गौ हत्या बंद हो, सुप्रीम कोर्ट जवाब दे, जब हिरण मारने पर सजा हो सकती है, तो गाय मारने पर क्यों नहीं, सभी हिंदू भाई जवाब दें और आवाज उठाएं, गौ हत्या बंद हो, गौ माता की रक्षा करो, जागो और जगाओ।, बीत चुकीं आलस की घड़ियाँ, जाग उठीं अब सारी चिड़ियाँ। जागे फूल, खिलीं अब कलियाँ। तुम भी जागो, आओ। जागो और जगाओ। जाग रहा है कोना-कोना, फिर अपना यह कैसा सोना। क्या सोकर है सब कुछ खोना? उठो, होश में आओ। जागो और जगाओ। जब गाय नहीं होगी तो गोपाल कहां होंगे हम सब इस दुनिया में खुशहाल कहां होंगे।
गौ माता का गोबर ही गणेश है उसके बाद ही ब्रह्मा, विष्णु, महेश है।
जय धरती मां जय गोमाता गूंज रहा है मंत्र महान सुखद सुमंगल विश्व कामना जीव मात हो कल्याण।
राम कृष्ण की प्यारी गैया सारे जग की माता है धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की दाता भाग्य विधाता है।
लक्ष्य एक ही है हमारा हर हिंदू को संगठित करना।।
भारत हिन्दू राष्ट्र
जिसमें गाय माता ही राष्ट्र माता है,
क्योंकि यही मानव जीवन की भाग्य विधाता है।
जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसी की रक्षा करता है। जय गौ माता, इस बैठक में उपस्थित, गौ भक्त बी एन शुक्ला, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ भक्त श्रीमती नीरज शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) गौ भक्त श्री राणा हमीर सिंह सिसोधिया, राष्ट्रीय महासचिव, गौ भक्त श्री चंद्र शेखर आनंद गिरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, गौ भक्त दानवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौ भक्त प्रकाश नारायण मिश्रा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौ भक्त जगदीश प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ भक्त दामोदर पांडेय, राष्ट्रीय कोषा अध्यक्ष, गौ भक्त गिरजेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौ रक्षा समाज सेवी संतोष वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौ भक्त डॉ विपिन कुमार जैन जिला संरक्षक,गौ भक्त सुषमा शर्मा (एडवोकेट) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गौ भक्त शिवानी जैन (एडवोकेट) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गौ भक्त ऊषा सिंह मुजेहन धनेपुर ब्लॉक,अध्यक्ष महिला मोर्चा, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
