शिवानी जैन एडवोकेट नोटेबल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाइजीरिया में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन और सोशल रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित
मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने बताया कि शिवानी जैन एडवोकेट को नोटेबिल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाइजीरिया में सम्मान मिलना भारत के लिए एक गौरव का विषय है। यह सम्मान शिक्षा पर्यावरण शांति मानवाधिकार सामाजिक क्षेत्र आदि में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि वह महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने समानता के लिए और उत्पीड़न के खिलाफ सदियों से संघर्ष किया है।
महिलाएं अभी भी सभी प्रकार की हिंसा और जीवन के हर पहलू में भेदभाव से असमान रूप से प्रभावित हैं । कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाई गई। सुरक्षा का अधिकार मांगा गया है। मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि शिवानी जैन एडवोकेट ने समय-समय पर भारत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले क़ानूनों की निशुल्क जानकारीयां भी प्रदान कीं। गरीब महिलाओं को किस तरह से निशुल्क वकील मिले, बताया।
उन्होंने कहा किअसमान लिंगानुपात, स्त्रियों की औसत आयु में कमी एवं मृत्यु-दर की अधिकता के लिए बाल विवाह, प्रसवकाल में स्त्रियों की मृत्यु, स्त्रियों की आर्थिक परनिर्भरता, लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को अधिक महत्व देना, कुपोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव आदि उत्तरदायी है।भारत सरकार भी महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं बनाकर सुरक्षा प्रदान कर रही है।
शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, शालू सिंह एडवोकेट, सुनीता जी,विमला चौधरी, सरोज जैन, मुन्नी देवी जैन,
अखंड जैन एकता से राहुल जैन,प्रदीप जैन एडवोकेट, पंकज जी समाजसेवी, इं नितिन जी, प्रशांत जैन समाजसेवी, गौ रक्षक दिनेश शर्मा जी, थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन,
मां सरस्वती शिक्षा समिति संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, डॉ एच सी राजेंद्र कुमार जैन, श्रीराम अकाउंट्स एंड लां इंस्टिट्यूट निर्देशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी आदि विद्वानजनों ने शिवानी जैन एडवोकेट ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन एंड सोशल रिकॉर्ड सम्मान मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए एक गौरव का विषय है। शिवानी जैन एडवोकेट परिश्रमी एवं मेधावी महिला है।हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जीवन के हर क्षेत्र में ऐसे ही सफल होती रहे। आपके सफल होने की बहुत-बहुत बधाई!
मां सरस्वती शिक्षा समिति एवं अन्य विद्वान जनों ने भी शिवानी जैन एडवोकेट का सम्मान किया।
