स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव रथ का भारत माता की आरती उतारकर किया स्वागत
November 25, 2021
No Comments
कानपुर। कानपुर दक्षिण में जोर शोर से हो रहे स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव रथ यात्रा आज विनायक नगर में पहुंची जहां पर भारी संख्या में नारी शक्ति ने भारत माता की आरती उतारकर रथ यात्रा का स्वागत किया एवं भारत माता की जय कारों से गली गूंज उठी। स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे हैं अमृत महोत्सव के लिए पूरे कानपुर में स्वयंसेवक व उनकी आयोजन समिति के सदस्य जोर शोर से गली गली में प्रचार व प्रसार कर रहे हैं। इसी के निमित्त खांडेपुर विनायक नगर में आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती संगीता सिंह कुशवाहा ने अपनी महिला शक्तियों के साथ रथ यात्रा का स्वागत कर भारत माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान रमेश नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत नगर विद्यार्थी प्रमुख, बीरू, महेंद्र, राजन, वंदना व कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share This:-